भारत और चीन में चल रही तनातनी के बीच इंडिया में चीनी उत्पादों के बहिष्कार का अभियान तेज हो गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फैंस से अपील की है कि इस मुश्किल समय में अपने देश का साथ दें और चाइनीज सामानों का बहिष्कार करके युद्ध में अपना योगदान दें। कंगना ने फैंस से पूछा है कि क्या सरहदों पर जो युद्ध होता है, वो सिर्फ सेनाओं का होता है? क्या लोगों को अपना कर्तव्य निभाते हुए इसमें योगदान नहीं देना चाहिए? उन्होंने फैंस से अनुरोध किया है कि इस युद्ध में हिस्सा लेकर भारत को जिताएं।
कंगना रनौत ने वीडियो में कहा, 'अगर कोई हमारे हाथ से हमारी उंगलिया कांटने की कोशिश करे या हमारी भुजाओं से हमारी हथेली काटने की कोशिश करे तो किस तरह का कष्ट होगा आपको, वही कष्ट पहुंचाया है चाइना ने हमें लद्दाख पर अपनी लालची नजरें गड़ाकर। और वहां हमारी सीमा का एक-एक इंच बचाते हुए हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं। क्या भूल पाएंगे आप उनकी मांओं के आंसू, उनकी विधवाओं की चीखें और उनके बच्चों के दिए हुए बलिदान को। क्या ये सोचना ठीक है कि सरहदों पर जो युद्ध होता है, वो सिर्फ सेनाओं का होता है, वो सिर्फ सरकार का होता है। क्या उसमें हमारा कोई योगदान नहीं है?'
सुशांत के निधन पर कंगना का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा- 'छिछोरे' जैसी फिल्म को कोई अवॉर्ड नहीं
कंगना ने आगे कहा, 'क्या हम भूल गए, जब महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर अंग्रेजों की नींव भारत में तोड़नी है तो उनके बनाए हुए हर उत्पाद का बहिष्कार करो। क्या ये जरूरी नहीं है कि हम भी इस युद्ध में हिस्सा लें? लद्दाख सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं है। भारत की अस्मिता का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। भारत की हथेली है। हम दुश्मनों को उनके गंदे इरादों में सफल नहीं होने दे सकते। क्या हम लोगों को इसमें हिस्सा नहीं लेना चाहिए कि जितने भी चाइनीज प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी कंपनियों में उन्होंने इन्वेस्ट किया है, उससे उनको रेवेन्यू आते हैं... उन सब का बहिष्कार करें। ताकि वो भारत से जाने वाली संपत्ति से हथियार खरीद कर हमारे सैनिकों के सीने छलनी करते हैं। तो क्या इस युद्ध में हम चाइना का साथ दे सकते हैं? क्या हमारा कर्तव्य नहीं है कि हम अपनी सेनाओं और सरकार का साथ दें।'
कंगना ने आगे कहा कि हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि 'आत्मनिर्भर बनेंगे और चाइनीज सामानों को बायकॉट करेंगे। इस युद्ध में हिस्सा लेकर भारत को जिताएंगे। जय हिंद।'
बता दें कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गलवान घाटी में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव है।
from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2NuLMqa

0 टिप्पणियाँ
Please do not send any spam link in comment box.