दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की पुरानी फोटोज Image Source : INSTAGRAM: @DIVYANKATRIPATHIDAHIYA
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यंग डेज की फोटो शेयर की है, जिसमें वो एनसीसी कैडेट की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्कूल के दिनों और अचीवमेंट्स की खूबसूरती को भी याद किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एनसीसी कैडेट्स की सुंदरता और उपलब्धियों के मानदंड थे। जूतों को इतना चमचमाना की उसमें चेहरा दिखने लगे.. पदक जीतना.. मार्चपास्ट.. सावधानियां.. इतना जोर से बोलना की पूरी कॉलोनी में आवाज सुनाई दे.. ऐसी गतिविधियां थीं, जिन पर मुझे गर्व है।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'पतली चटाईयों पर सोना.. मॉर्निंग पीटी और तपती धूप में ड्रिल की प्रैक्टिस.. आंधी और बारिश में तंबु को गिरने से रोकना.. पानी जैसी सब्जी और मैप जैसे आकार की रोटी.. हम ये सब याद रखते हैं, क्योंकि हमें पता है कि जीवित रहना ज्यादा जरूरी था।'
दिव्यांका ने बनूं मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें सीरियल से लोकप्रियता हासिल की। वो नच बलिए जैसे रिएलिटी शो में भी नज़र आ चुकी हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिव्यांका और विवेक पहली बार 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर लीं।
from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2XkbJhD
0 टिप्पणियाँ
Please do not send any spam link in comment box.