हरियाणा के रोहतक में देर रात फिर आया भूकंप, मिजोरम और नागालैंड में 3 बार हिली धरती

Earthquake in Rohtak Haryana Image Source : NCS

देश में हरियाणा से लेकर पूर्वोत्तर तक कल देर रात भूकंप के चार झटके महसूस किए गए हैं। देर रात 1.30 बजे हरियाणा के रोहतक में फिर भूकंप के मामूली झटके महसूस हुए। वहीं पूर्वोत्तर में नागालैंड और मिजोरम में भी मध्यम तीव्रता के झटके लगे। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में तीन बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। वहीं नागालैंड में भी सुबह तड़के आए भूकंप ने धरती के भीतर की हलचल को लेकर वैज्ञानिकों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी हरियाणा के रोहतक में देर रात 1.30 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.1 आंकी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते इसका ज्यादा प्रभाव दिल्ली एनसीआर पर नहीं देखा गया। भूकंप का केंद्र 14 किमी. उत्तर पश्चिम की ओर था। बता दें कि 29 मई के बाद से रोहतक की धरती 9 बार हिल चुकी है। 

Earthquake in Rohtak Haryana Nagaland and Mizoram

Earthquake in Rohtak Haryana Nagaland and Mizoram

मिजोरम में 24 घंटों के भीतर 3 भूकंप

पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में बीती रात दो बार भूकंप के झटके लगे। देर रात 00.45 बजे मिजोरम के चंपई में सबसे पहले भूकंप का झटका लगा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 आंकी गई। भूकंप का केंद्र चंपई से 75 किमी. पूर्व में जमीन से 100 किमी. नीचे था। इसके थोड़ी देर बाद रात 1.14 बजे चंपई में ही भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता पिछले झटके से ज्यादा थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई। इस भूकंप का केंद्र चंपई के 21 किमी. दक्षिण में था। बता दें कि बुधवार सुबह भी चंपई मेें ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

नागालैंड में भी भूकंप

मिजोरम के बाद नागालैंड में भी भूकंप आया। रात 3.03 बजे नागालैंड के वोखा में भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र वोखा के 9 किमी. उत्तर पश्चिम में था। 



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2Nt77QF

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ