कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में लोगों को प्रेरित करने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। सेलिब्रिटीज नई-नई डिश बनाना सीख रहे हैं। अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर भी शामिल हो गए हैं। अर्जुन कपूर भी किचन में कुछ बनाने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वीडियो उन्होंने शेयर की है। इसकी खास बात ये है कि अर्जुन को कुकिंग करता देख उनका डॉग मैक्सीमस डांस कर रहा है।
अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-मुझे उम्मीद है मैक्सीमस असली गुंडा अपने दिमाग में ये गाना गा रहा होगा क्योंकि इसने पहली बार मुझे झूठे खाना बनाने के तौर पर किचन में देखा है।
वीडियो में मैक्सीमस दो पैरों पर खड़ा है। एक हाथ उसका स्लैप पर और दूसरा अर्जुन के पैर पर है। वीडियो में तूने मारी एंट्रिया गाना भी चल रहा है। अर्जुन बहुत कैजुअल लुक में कुछ बीट करते नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार कृति सेनन के साथ आशुतोष गवारेकर कर पानीपत में नजर आए थे। वह जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2JMDdFo

0 टिप्पणियाँ
Please do not send any spam link in comment box.