लॉकडाउन में अर्जुन कपूर क्या कर रहे हैं उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस वायरस से बचने के लिए वह सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरुक कर रहे हैं। बुधवार को अर्जुन ने फोटो शेयर करके मुंबई के लोगों को एक नया नियम समझाया है जो आपको इस वायरस से बचाने में मदद कर सकता है।
अर्जुन ने मास्क और ग्लवस पहनकर फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-नया सामान्य। मास्क जरुरी है क्योंकि मास्क मस्त है। मुंबई के लोगों हमे यह समझना चाहिए और नए नियम का पालन करना चाहिए।
कोरोना वायरस से बचने की कोई दवाई अभी बनी नहीं है। इससे बचने के लिए सावधानियां बरतनी बेहद जरुरी है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। ताकि वह खुद को अपने परिवार को और आस-पास के लोगों को इस महामारी से बचा सकें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ संदीप और पिंकी फरार के साथ नजर आने वाले हैं। आखिरी बार वह कृति सेनन के साथ आशुतोष गवारेकर की फिल्म पानीपत में नजर आए थे।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/39WDb8g

0 टिप्पणियाँ
Please do not send any spam link in comment box.