देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में अब अस्पताल भी इस घातक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। मुंबई के प्रसिद्ध वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 3 डॉक्टर सहित 50 नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अस्पताल के अंदर मौजूद स्टाफ को अस्पताल में ही क्वारेंटीन किया गया है। यहां न तो किसी को अंदर आने की या फिर बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई सेंट्रल इलाके में स्थित इस अस्पताल में कल 3 डॉक्टर 23 नर्स सहित कुल 26 नमूने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद 270 लोगो का swab लिया गया था। अब वोकहार्ट अस्पताल के 50 स्टाफ में कोरोना डिटेक्ट हुआ है। 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद अस्पताल को कल ही सील किया गया था। अब ये आंकडा 50 का हो गया है अभी बाकी स्टाफ का रिपोर्ट आना बाकी है।
Maharashtra: Wockhardt Hospital in Mumbai has been declared a containment zone after some staff at the hospital tested positive for #Coronavirus. More details awaited. pic.twitter.com/9j9bRlb6Hc
— ANI (@ANI) April 6, 2020
राज्य के ताजा आंकड़ों की बात करें तो राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 868 पहुंच गई है। जबकि कुल मौत की संख्या 52 हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है जहां कुल 526 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं औश्र अबतक 34 मौत हो चुकी हैं। वहीं पुणे (शहर और ग्रामीण) में 141 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। इसके अलावा ठाणे (MMRDA क्षेत्र मुंबई के अलावा) में 85 पॉजिटिव केस और 9 की मौतें हुई हैं। साथ ही सांगली में 25 पाजिटिव, अहमदनगर में 23 पॉजिटिव, नागपुर में 17, औरंगाबाद में 10 पॉजिटिव और 1 की मौत हुई है।
from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/3bYwt3e

0 टिप्पणियाँ
Please do not send any spam link in comment box.